UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में आज से सर्द होंगी रातें, IMD का अलर्ट जारी, यहां से ले मौसम की ताजा जानकारी
UP Weather Forecast : लखनऊ। नए साल year के पहले दिन लखनऊवासियों को दोपहर के बाद मौसम whether ने सुखद एहसास कराया। पिछले तीन दिनों day's से जारी गलन और सर्द हवाओं के बीच बुधवार को दोपहर के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।हालांकि सुबह के समय ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था। IMD ने 3 जनवरी से प्रदेश में मौसम whether शुष्क रहने संभावना जताई है।
बुधवार Wednesday को दोपहर बाद लखनऊ में जब धूप खिली तो शहर की गलियों और पार्कों में रौनक लौट आई। लोग घरों से बाहर निकले और अंबेडकर पार्क, लोहिया पार्क जैसे स्थलों पर नए साल year का जश्न मनाने पहुंचे। मौसम विभाग whether department के अनुसार, लखनऊ में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 3.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में शीत दिवस का अलर्ट
बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल एवं आसपास के इलाकों में शीत दिवस को लेकर अलर्ट Alert जारी किया गया है।
वहीं मौसम विभाग whether department ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर हरदोई, फरुखाबाद, लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा एवं आसपास इलाकों में शीत दिवस की संभावना है।
