तबादले के लिए व्हाट्सएप पर साथी तलाश रहे शिक्षक, पढ़िए सूचना

 तबादले के लिए व्हाट्सएप पर साथी तलाश रहे शिक्षक, पढ़िए सूचना


Ambedkarnagar: 'यदि कोई शिक्षक teacher अयोध्या जाना चाहता है तो मेरे नंबर पर संपर्क कर सकता है। कोई शिक्षक आलापुर ब्लाॅक के प्राथमिक स्कूल School से अकबरपुर ब्लाॅक के गांव या शहर के किसी स्कूल School में आना चाहते हैं तो मुझसे जल्दी संपर्क करें।मेरे साथ म्यूचुअल होने से शहर क्षेत्र के एचआरए का लाभ भी मिलेगा।' जिले के शिक्षक teacher इस समय वाट्सएसप ग्रुपों WhatsApp group पर इसी तरह की मनुहार लगा रहे हैं। 


दरअसल, शिक्षकों teacher के जनपद और अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादलों transfer की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले District के निवासी कई शिक्षक-शिक्षिकाएं लखनऊ, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, मैनपुरी आदि जिलों District में तैनात हैं। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी दूसरे ब्लाॅक और शहरों में तैनात हैं। वे लंबे समय से अपने घर के नजदीकी स्कूलों school में आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 


विभागीय अधिकारियों ने आॅनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एक से दूसरे स्कूल School में जाने के लिए संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपना सहमतिपत्र बीएसए BSA कार्यालय में जमा करना होगा। इसे देखते हुए शिक्षक शिक्षिकाओं ने व्हाट्सएप ग्रुप WhatsApp group पर अपने स्कूल, ब्लाॅक, मोबाइल नंबर सहित जिले District का ब्योरा डालना शुरू कर दिया है, ताकि एक से दूसरे ब्लाॅक व जिलों में जाने के इच्छुक शिक्षक teacher उनसे संपर्क कर सकें। खंड शिक्षाधिकारी BEO जांच करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। इसके बाद ही पारस्परिक तबादला का लाभ ले सकेंगे।


और नया पुराने