Sarkari Naukri 2025: बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, क्लर्क के 13735 रिक्त पदों पर 7 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई
एसबीआई की ओर से जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 13735 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी स्नातक उत्तीर्ण हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए प्रीलिम एग्जाम का आयोजन फरवरी 2025 में प्रस्तावित
एसबीआई जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती की तैयारियों में लगे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से इस बार 13 हजार से भी अधिक क्लर्क पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 तक जारी रहने वाली है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और स्नातक उत्तीर्ण हैं वे तय तिथि के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
भर्ती में शामिल होने के लिए केवल स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी
एसबीआई क्लर्क पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 अप्रैल 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
इस तरीके से भरें फॉर्म
एसबीआई क्लर्क भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद करियर में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। अब नए पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, हस्ताक्षर, फोटोग्राफ अपलोड करें। अंत में उम्मीदवार निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
आपको बता दें कि इस बार एसबीआई की ओर से कुल 13735 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। राज्यवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
उत्तर प्रदेश: 1894 पद
मध्य प्रदेश: 1317 पद
बिहार: 1111 पद
दिल्ली: 343 पद
राजस्थान: 445 पद
छत्तीसगढ़: 483 पद
हरियाणा: 306 पद
हिमाचल प्रदेश: 170 पद
चंडीगढ़ (UT): 32 पद
उत्तराखंड: 316 पद
झारखंड: 676 पद
जम्मू एवं कश्मीर (UT): 141 पद
कर्नाटक: 50 पद
गुजरात: 1073 पद
लद्दाख (UT): 32 पद
पंजाब: 569 पद
तमिलनाडु: 336 पद
पुडचेरी: 4 पद
तेलंगाना: 342 पद
आंध्र प्रदेश: 50 पद
पश्चिम बंगाल: 1254 पद
अंडमान निकोबार आइसलैंड: 70 पद
सिक्किम: 56 पद
ओडिशा: 362 पद
महाराष्ट्र: 1163 पद
गोवा: 20 पद
अरुणाचल प्रदेश: 66 पद
असम: 311 पद
मणिपुर: 55 पद
मेघालय: 85 पद
मिजोरम: 40 पद
नगालैंड: 70 पद
त्रिपुरा: 65 पद
केरल: 426 पद
लक्षद्वीप: 2 पद