मध्याह्न भोजन में लौकी खिलाने वाले प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई

 मध्याह्न भोजन में लौकी खिलाने वाले प्रधानाध्यापक पर होगी कार्रवाई


अमेठी: मध्याह्न भोजन में बच्चों को किचन गार्डेन की लौकी खिलाने वाले प्रधानाध्यापक headmaster पर कार्रवाई होगी। अभिभावकों की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी BEO जांच के लिए पहुंचे थे। इस संबंध में प्रधानाध्यापक headmaster को नोटिस दिया गया है।

ये भी पढ़ें 👉 UP सरकार का नए साल पर कर्मचारियों को तोहफा, वर्दी भत्ते में किया बदलाव... जानिए वेतन में कितनी हुई बढ़ोतरी

गौरीगंज क्षेत्र के रोहसीखुर्द गांव के प्राथमिक विद्यालय vidalaya कुटिया में पढ़ने वाले बच्चों ने प्रधानाध्यापक पर रोज खाने में लौकी के प्रयोग का आरोप लगाया है। आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना के बाद खंड शिक्षाधिकारी BEO अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचे और अभिभावकों को शांत कराया। अभिभावकों का आरोप है कि मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। 

विद्यालय vidalaya में देरी से पहुंचे प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षाधिकारी BEO को बताया कि वह बच्चों के एमडीएम MDM के लिए राशन लेने गए थे। उन्होंने बताया कि किचन गार्डेन में लौकी उगाई गई है, जिसे अक्सर सब्जी, दाल आदि में मिलाकर बच्चों को परोसा जा रहा है। इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी BEO ने अपनी रिपोर्ट बीएसए BSA संजय तिवारी को सौंप दी है। बीएसए BSA ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक headmaster पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक उन्हें मौखिक रूप से नोटिस notice दिया गया है।


और नया पुराने