11 शिक्षकों की जा सकती है नौकरी, दिया गया अन्तिम नोटिस
एटा: बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag में 11 शिक्षक teacher लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इनको 4 नोटिस notice पूर्व में दिए गए, लेकिन शिक्षकों teacher ने कोई जवाब नहीं दिया। अब बीएसए BSA ने इनको अंतिम नोटिस जारी किया है।
बीएसए BSA दिनेश कुमार ने बताया जिले के 5 ब्लॉक क्षेत्रों में तैनात 11 शिक्षक teacher लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। कोई शिक्षक 5 वर्ष years से तो कोई 1 वर्ष से अनुपस्थित है। पूर्व में इनको 4 बार नोटिस notice भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब अंतिम नोटिस भेजा गया है। जवाब न देने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में एक सप्ताह week का समय दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अनुपस्थित रहने के दौरान किसी भी शिक्षक teacher को वेतन vetan नहीं दिया जा रहा था। शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के 5, अलीगंज, जैथरा, जलेसर, मारहरा, सकीट एक-एक सहायक अध्यापक और सकीट क्षेत्र में एक प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित चल रही हैं। अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों teacher को चौथा नोटिस 17 दिसंबर December को दिया गया था।
